केदारनाथ मार्ग पर बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी बोलेरो पर गिरे बोल्डर, 2 की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

Share this news

RUDRAPRAYAG: भारी बारिश से पहाड़ से मैदान तक जनजीवन अस्त व्यस्त है। पहाड़ों में जगह जगह भूस्खलन का का खतरा बना हुआ है।  केदारनाथ मार्ग पर गौरीकुंड के पास मुनकटिया में यात्रियों से भरी बोलेरो के ऊपर भारी बोल्डर गिर गए। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई , जबकि 6 लोग घायल हैं। इनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार के मुताबिक बोलेरो वाहन संख्या UK11TA 1100 में ड्राइवर समेत 11 लोग सवार थे जो उत्तरकाशी से केदारनाथ यात्रा पर आ रहे थे। सोमवार को  सुबह बोलेरो वाहन सोनप्रयाग से गौरीकुंड के लिए निकला था, लेकिन मुनकटिया के पास पहाड़ी टूटने से वाहन के ऊपर बड़े-बड़े बोल्डर गिर गए, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 6 अन्य घायल हुए हैं जिसमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं और घायलों को तत्काल सोनप्रयाग अस्पताल पहुंचाया गया।

May be an image of 7 people, jeep and text that says 'QULO LDI UK11TA1100'

सामान्य घायलों का विवरण

  1. मोहित चौहान पुत्र उपेन्द्र चौहान
  2. राजेश्वरी पत्नी नवीन , उम्र -35 वर्ष , पता – उत्तरकाशी।

गम्भीर घायल व्यक्तियो का विवरण

  1. नवीन सिह रावत पुत्र जयेन्द्र सिंह रावत, उम्र – 35 वर्ष ,पता – बडकोट उत्तरकाशी। (गम्भीर घायल)
  2. प्रतिभा पुत्री गिरवीर सिंह ,उम्र -25 वर्ष , पता – बडकोट उत्तरकाशी। (गम्भीर घायल)
  3. ममता पुत्री चेन सिंह, उम्र – 35 वर्ष, पता – बडकोट उत्तरकाशी । (गम्भीर घायल)
  4. पंकज पुत्र हुकम सिंह , उम्र – 24 वर्ष , पता – कोकमल्ला नन्दानगर , चमोली। (गम्भीर घायल) (वाहन चालक)

मृतक व्यक्तियों का विवरण

1.रीता पत्नी उदय सिंह, उम्र – 30 वर्ष , पता – बडकोट उत्तरकाशी।

2.चन्द्र सिंह पुत्र कलम सिंह, उम्र – 68 वर्ष , पता – बडकोट उत्तरकाशी

(Visited 71 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In