टिहरी में अंगीठी से दम घुटने पर 16 और 17 वर्ष के दो सगे भाइयों की मौत

Share this news

TEHRI:   बंद कमरे में अंगीठी जलाना जानलेवा भी हो सकता है। टिहरी जिले के बगर ग्राम पंचायत में दो मासूम बच्चों को इसी वजह से अपनी जान गंवानी पड़ी। अंगीठी में गैस बनने के कारण दो सगे भाइयों की कमरे के अंदर मौत हो गई। (2 KIDS DIED OF SUFFOCATION) पट्टी हिंदाव के ग्राम पंचायत बगर के चड़ोली तोक में गुरुवार रात मकान सिंह नेगी के पुत्र अनुज (16) और आशीष (17)  माता-पिता के साथ अंगीठी सेंक रहे थे। कुछ देर खाना खाने के बाद दोनों भाई अंगीठी को अपने कमरे में ले गए।

सुबह देर तक दोनों भाइयों ने दरवाजा नहीं खोला। पिता ने आवाज लगाई, लेकिन कमरे के अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया। दरवाजा टूटते ही मां और पिता की पैरों तले जमीन खिसक गई। दोनों भाइयों को अपने अपने बेड पर मृत देख मां तो बेहोश हो गई, लेकिन पिता ने हिम्मत कर लोगों को बुलाया। ग्राम प्रधान राधिका देवी ने बताया कि दोनों मृतक भाई कक्षा 11 वीं पढ़ते थे।

(Visited 699 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In