
ऋषिकेश से लमगांव जा रही बस सड़क पर पलटी, 13 यात्री घायल, 2 की हालत गंभीर
RISHIKESH: ऋषिकेश के निकट भद्रकाली में चंबा जा रही एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में 13 लोग घायल हो गए हैं। एक घायल की स्थिति गंभीर होने पर उसे एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि बस चालक शराब के नशे में वाहन चल रहा था। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार शनिवार को टीजीएमओ की एक बस ऋषिकेश से लमगांव जा रही थी। तभी भद्रकाली से नरेंद्रनगर की ओर 3 से 4 किलोमीटर की दूरी पर बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि बस खाई की तरफ नही गिरी वरना बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे के वक्त बस में करीब 35 यात्री सवार थे, जिनमें से 13 यात्री घायल हुए हैं। एक घायल की स्थिति गंभीर होने पर उसे एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम दुर्घटनास्थल पर पहुंची और बस में फंसे लोगों को तुरंत बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि बस चालक शराब के नशे में वाहन चल रहा था। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
घायल
हिम्मत सिंह रावत (60 वर्ष) निवासी बौंसाडी लमगांव टिहरी गढ़वाल
पूरन सिंह (47 वर्ष) पुत्र विद्या सिंह निवासी न्यूसाड़ी धौंतरी उत्तरकाशी
चंद्र मोहन (40 वर्ष) पुत्र बचन सिंह निवासी लमगांव टिहरी गढ़वाल
युद्ध वीर (23 वर्ष) पुत्र प्यार सिंह निवासी धौंतरी उत्तरकाशी
दरमियां सिंह (30 वर्ष) पुत्र प्यार सिंह निवासी धौंतरी उत्तरकाशी
मुकेश असवाल (30 वर्ष) पुत्र भूरा सिंह असवाल निवासी लमगांव टिहरी गढ़वाल
कृष्णा देवी (32 वर्ष) पुत्र दिग्विजय सिंह निवासी ढालवाला
साक्षी (20 वर्ष) पुत्री कमल सिंह निवासी श्यामपुर हरिद्वार
सचिन चौहान (28 वर्ष) निवासी लमगांव टिहरी गढ़वाल
दीपिका मिश्रवान (22 वर्ष) निवासी खेतगांव लमगांव टिहरी गढ़वाल
अंकित बिष्ट (22 वर्ष) पुत्र कृपाल सिंह निवासी रैका लमगांव
सुषमा देवी (30 वर्ष) पत्नी दरब्यान सिंह निवासी धौंतरी उत्तरकाशी
कोठ्यारी देवी (50 वर्ष) पत्नी कमल सिंह बिष्ट निवासी गाजी वाली श्यामपुर हरिद्वार