जम्मू कश्मीर में दुखद हादसा: सेना का वाहन खाई में गिरा, 10 जवानों की शहादत

Share this news

JAMMU KASHMIR:  जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। ऑपरेशन के लिए जा रहे सेना के जवानों का बुलेट प्रूफ वाहन अनियंत्रित होकर 400 फीट गहरी खाई में गिर गया। हादसे में 10 जवान शहीद हो गए जबकि 10 अन्य घायल हुए हैं। ये हादसा भदरवाह-चंबा अंतरराज्यीय मार्ग पर खन्नी टॉप के पास हुआ।

जानकारी के मुताबिक सेना के 20 जवान ऑपरेशनल ड्यूटी के लिए बुलेट प्रूफ वाहन में सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान खन्नीटॉप के पास दुर्गम और तीव्र मोड़ पर वाहन अनियंत्रित होकर करीब 400 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में 10 जवानों की जान चली गई जबकि 10 अन्य घायल हैं मामूली रूप से घायलों का भदरवाह अस्पताल में उपचार चल रहा है। जबकि गंभीर रूप से घायल जवानों को विशेष उपचार के लिए हवाई मार्ग से उधमपुर के सैन्य अस्पताल ले जाया गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही सेना, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया।

 

 

(Visited 178 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In