टिहरी सीट पर एक्सचेंज ऑफर: कांग्रेस से निकाले गए किशोर उपाध्याय भाजपा में शामिल, टिहरी से लड़ेंगे चुनाव, धन सिंह नेगी कांग्रेस के पाले में

Share this news

ELECTION DESK:  उत्तराखंड में नामांकन के लिए मात्र एक दिन बचा है लेकिन फिर भी दल बदल का दौर जारी है। कांग्रेस से 6 साल के लिए निकाले गए किशोर उपाध्याय ने भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्हें टिहरी से उम्मीदवार (KISHOR UPADHYAY JOINS BJP) बनाया गया है। टिहरी से कैंडिडेट घोषित करने में दोनों पार्टियों ने देरी की क्योंकि वे किशोर का स्टैंड जानना चाह रहे थे। आज भाजपा प्रदेश कार्यालय चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की मौजदूगी में किशोर उपाध्याय भाजपा में शामिल हुए। वहीं टिकट कटने से नाराज सिटिंग एमएलए धन सिंह नेगी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया।

किशोर के भाजपा ज्वाइन करने की अटकलें लंबे समय से चल रही थी। टिहरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने किशोर उपाध्याय को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। भाजपा केवल डोईवाला सीट पर कैंडिडेट घोषित नहीं कर पाई है जबकि कांग्रेस टिहरी से कैंडिडेट नहीं उतार पाई है। चर्चाएं हैं कि टिहरी के वर्तमान भाजपा विधायक डॉ. धन सिंह नेगी भी आज कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं। नेगी समर्थकों के साथ टिहरी से देहरादून के लिए रवाना हुए हैं। धन सिंह नेगी को कांग्रेस टिहरी विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित कर सकती है।

उधर टिहरी के वर्तमान भाजपा विधायक डॉ. धन सिंह नेगी भी आज कांग्रेस में शामिल हो गए। नेगी समर्थकों के साथ टिहरी से देहरादून पहुंचे जहां, हरीश रावत ने उन्हें कांग्रेस में शामिल कराया। धन सिंह नेगी को कांग्रेस टिहरी विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित कर सकती है। इससे पहले देर रात किशोर उपाध्याय को कांग्रेस ने छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था। किशोर उपाध्याय को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। भाजपा से उनकी नजदीकियों की खबरों के बीच पार्टी ने उन्हे सभी पदों से पिछले दिनों हटा दिया था।

 

किशोर का राजनीतिक सफर:

-उत्तराखंड आंदोलन में अहम भूमिका निभाई। उत्तराखंड संघर्ष समिति के पदाधिकारियों में शामिल रहे।

-गांधी परिवार के सबसे निकटतम राजनेता। अमेठी उत्तर प्रदेश में राजीव गांधी को चुनाव लड़ाने में अहम भूमिका।

-2002 में पहली बार टिहरी सीट से विधायक चुने गए। एनडी तिवारी सरकार में औद्योगिक राज्य मंत्री बने।

-2007 में लगातार दूसरी बार टिहरी से विधायक चुने गए।

2012 के विधानसभा चुनाव में टिहरी सीट पर निर्दलीय दिनेश धनै से 377 मामूली मतों से चुनाव हार गए।

-2017 के विधानसभा चुनाव में देहरादून जिले की सहसपुर सीट से अपनी किस्मत आजमाई, लेकिन फिर से हार गए। भाजपा के सहदेव सिंह पुंडीर ने हराया।

-2014 में किशोर उपाध्याय उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बनाया गए। 2017 तक इस पद पर बने रहे।

(Visited 425 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In